Isa Ahmad
Ambala News: हरियाणा के अंबाला जिले में खुले बोरवेल में गिरे 4 वर्षीय निरवैर को कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के बाहर आते ही मौके पर मौजूद पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे तुरंत एंबुलेंस के जरिए अंबाला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।
Ambala News: रेस्क्यू टीमों के संयुक्त अभियान से मिली सफलता, बाहर निकलते ही बच्चे को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Ambala News:: जानकारी के अनुसार, निरवैर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है, जिसका जन्म करीब 12 वर्षों की मन्नतों और इंतजार के बाद हुआ था। परिजनों के मुताबिक, वह अगले दिन स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह वह अपने पिता के साथ खेत में दादा को खाना देने गया था। इसी दौरान खेलते समय वह अचानक खुले बोरवेल में गिर गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Ambala News:: दादा को खेत में खाना देने गया था मासूम, अचानक खुले बोरवेल में गिरने से मचा हड़कंप
Ambala News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत और संयुक्त प्रयासों के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही निरवैर बाहर आया, मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।
Ambala News: फिलहाल बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर खुले और असुरक्षित बोरवेलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खुले बोरवेलों को तत्काल बंद कराने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।





