,

स्कूली वैन और ट्रक में टक्कर, 4 बच्चे और वैन चालक घायल, बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे

जनपद आजमगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद के पास आजमगढ़-वाराणसी फोर लेंथ पर विपरीत दिशा से जा रही स्कूल की वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। स्कूल वैन में बैठे हुए 4 बच्चे और चालक घायल हो गये। जहां आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों व वैन चालक को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां मामूली इलाज के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

चालक सहित चार बच्चें घायल

आजमगढ़ जिले में लगातार स्कूली बस दुर्घटना का शिकार हो रही है इसको लेकर एसपी ट्रैफिक और परिवहन विभाग ने कई बार अभियान भी चलाया लेकिन इसके बावजूद भी इन स्कूली बसों पर ना तो जिला प्रशासन का और ना ही परिवहन विभाग का नियंत्रण हो रहा है। आज जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में रोहुआ मस्तफाबाद आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर ईशान पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर फोर लाइन पर क्रॉसिंग न होने से वैन रांग साइड से निरंकारी भवन के पास क्रॉस करने के लिए आ रही थी। तो वहीं आजमगढ़ की तरफ से आ रही अज्ञात ट्रक से टक्कर मार दी जिससे स्कूली वैन डिवाइडर पर चढ़ गई और चालक सहित 4 बच्चे घायल हो गये। सूचना पर विद्यालय स्टाफ मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले गये। इस बात की जब सूचना परिजनों को मिली वह पहुंचे तथा बच्चों को अपने घरों को ले गये। वहीं इस घटना को लेकर परिजन ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सोना एवं चांदी की कीमतों में बढ़त.…यह भी पढ़े

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…