,

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता अभियान

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई पहचान देने और ग्रामीण क्षेत्रों तक इसकी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश की 2573 पैक्स (PACS) समितियों के साथ दुग्ध, मत्स्य, बुनकर और अन्य सहकारी संस्थाओं के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्य सरकार का लक्ष्य इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनआंदोलन का स्वरूप देना है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण और किसान सहकारी व्यवस्था से जुड़ सकें। इस दौरान रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर और सहकार मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

Chhattisgarh Cooperative Week: पांच लाख किसान परिवारों को मिलेगा लाभ, ग्राम पंचायत स्तर तक बनी कार्ययोजना

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने प्रेसवार्ता में बताया कि बैंक के कार्यक्षेत्र में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले शामिल हैं, जहां करीब 5 लाख किसान परिवार सहकारी व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सहकारिता सप्ताह के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

read also: OpenAI India : OpenAI ने भारत के लिए किया बड़ा ऐलान, Uber के पूर्व प्रमुख प्रभजीत सिंह होंगे नए मैनेजिंग डायरेक्टर

उन्होंने कहा कि सप्ताहभर चलने वाले शिविरों और सहकार मेलों का उद्देश्य उन किसानों और ग्रामीणों को भी सहकारी व्यवस्था से जोड़ना है, जो अब तक इससे नहीं जुड़े हैं। इससे उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सहकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…