,

MCB District Hospital Dialysis Unit: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 5 बेड डायलिसिस यूनिट और 30 बिस्तरीय वार्ड का किया शुभारंभ

MCB District Hospital Dialysis Unit

MCB District Hospital Dialysis Unit: चिरमिरी जिला अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सुविधा

MCB District Hospital Dialysis Unit: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले के चिरमिरी जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट और 30 बिस्तरीय नए वार्ड का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब जिले के किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह डायलिसिस सुविधा प्रतिदिन मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जिले के हजारों मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक व मानसिक राहत मिलेगी।

MCB District Hospital Dialysis Unit: जल्द मिलेगी सीटी स्कैन मशीन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा

MCB District Hospital Dialysis Unit: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एमसीबी जिला चिकित्सालय को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। आने वाले समय में अस्पताल में अटल टेस्ट लैब, सीटी स्कैन मशीन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

read also: OpenAI India : OpenAI ने भारत के लिए किया बड़ा ऐलान, Uber के पूर्व प्रमुख प्रभजीत सिंह होंगे नए मैनेजिंग डायरेक्टर

MCB District Hospital Dialysis Unit: उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जिले के लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। नई डायलिसिस यूनिट और अतिरिक्त वार्ड के शुरू होने से एमसीबी जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…