Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh Paddy Procurement

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं लगी ढेरियां, बारिश से नुकसान की आशंका टली

Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में इस बार धान खरीदी के बाद संग्रहण केंद्रों की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है। पिछले वर्षों के विपरीत इस बार खरीदी केंद्रों में धान का भारी भंडारण देखने को नहीं मिला। राज्य सरकार, राइस मिलर्स और परिवहन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के चलते खरीदे गए धान का समय पर उठाव किया गया। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि मानसून से पहले करोड़ों रुपये मूल्य के धान के खराब होने की आशंका टल गई।

Chhattisgarh Paddy Procurement: इसे राज्य सरकार की धान प्रबंधन व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सरकार ने 15 नवंबर 2025 से 5 फरवरी 2026 तक प्रदेश के 2,740 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर लगभग 139 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की। खरीदी पूरी होने के तुरंत बाद उठाव की प्रक्रिया तेज होने से केंद्रों में डंपिंग जैसी स्थिति नहीं बनी और व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहीं।

read also: MSME Day 2026 : 10वें अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर आयोजन,निवेश, नवाचार, रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर

Chhattisgarh Paddy Procurement: सरकार और राइस मिलर्स के बेहतर तालमेल से मिली सफलता, किसानों को भी होगा लाभ

Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा के अनुसार इस वर्ष सरकार और राइस मिलर्स के बीच बेहतर समन्वय के कारण करीब 70 से 80 प्रतिशत धान का उठाव संग्रहण केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही सुनिश्चित कर लिया गया था। समय पर परिवहन और कस्टम मिलिंग की प्रभावी व्यवस्था के चलते धान सुरक्षित रहा और बारिश के दौरान नुकसान की संभावना काफी हद तक समाप्त हो गई।

Chhattisgarh Paddy Procurement: उनका कहना है कि भविष्य में भी सरकार, राइस मिलर्स और परिवहन एजेंसियों के बीच इसी तरह का तालमेल बनाए रखा गया तो किसानों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही धान खरीदी और भंडारण व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी बनेगी, जिससे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय