संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल
Morena Police Brutality Woman Beaten Viral Video मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावों के बीच मुरैना जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नूराबाद थाना क्षेत्र में अपनी गुमशुदा बेटी की तलाश और न्याय की गुहार लगाने थाने पहुँची एक दलित महिला की पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ भी कर डाली।

इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Morena Police Brutality Woman Beaten Viral Video गुड़गांव से भगाकर लाए थे बेटी, थाने में नहीं हुई सुनवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खरगपुर निवासी ऊषा पत्नी हरिसिंह जाटव पेशे से मजदूर हैं और अपने परिवार के साथ गुड़गांव (गुरुग्राम) में रहकर मजदूरी करती हैं।
- बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप: कुछ दिनों पहले गांव के ही मनीष जाटव और अभिषेक जाटव उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। पीड़िता जब गुड़गांव के संबंधित थाने पहुँची, तो पुलिस ने लड़की को बालिग बताकर केस दर्ज करने से मना कर दिया।
- मुरैना लौटने पर भी दुत्कार: बाद में महिला को पता चला कि आरोपी उसकी बेटी को लेकर वापस पैतृक गांव खरगपुर आ गए हैं। इसके बाद महिला अपने पति के साथ गांव लौटी और नूराबाद थाने के 4-5 चक्कर काटे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने भी उसकी फरियाद को अनसुना कर दिया।
Morena Police Brutality Woman Beaten Viral Video घर में घुसकर ढहाई कच्ची दीवारें, पाइप से की बेदम पिटाई
पीड़ित महिला का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने से नाराज होकर बीते रोज सुबह पुलिस वाहन (सरकारी गाड़ी) में सवार होकर 4-5 पुलिसकर्मी अचानक उसके घर धमक पड़े।

- पूछा कारण तो मिलीं गालियां: पुलिसकर्मियों ने महिला को जबरन थाने चलने को कहा। जब उसने इसका कारण पूछा, तो पुलिसकर्मी आपा खो बैठे और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।
- बर्बरता का वीडियो: इस दौरान खाकी के नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने लाठियों से प्रहार कर महिला के घर की कच्ची दीवारें ढहा दीं। हद तो तब हो गई जब एक कांस्टेबल ने हाथ में प्लास्टिक का मोटा पाइप लेकर महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस खौफनाक मंजर से महिला का पूरा परिवार सदमे और दहशत में आ गया।
Morena Police Brutality Woman Beaten Viral Video एसपी कार्यालय में भी टालमटोल, वीडियो वायरल होने पर मंचा हड़कंप
इस अमानवीय व्यवहार से टूटी पीड़िता गुरुवार दोपहर इंसाफ की आस लिए सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय मुरैना पहुँची। आरोप है कि शुरुआत में यहाँ भी मौजूद मातहत अधिकारियों ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
लेकिन इसी बीच, घटना के समय किसी ग्रामीण द्वारा गुपचुप तरीके से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर ‘मुरैना पुलिस की क्रूरता’ के नाम से तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में पुलिसकर्मी साफ तौर पर महिला पर पाइप बरसाते और दीवारें तोड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं।





