Isa Ahmad
Car Fell: डाबर कॉलोनी से निकलने वाली जुई नहर में एक सफेद रंग की कार गिरने का मामला सामने आया है। सुबह टहलने निकले एक स्थानीय व्यक्ति ने नहर के पानी में कार को देखा और बाद में इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक कार को नहर से बाहर नहीं निकाला जा सका था।
Car Fell: सुबह 5 बजे नहर में दिखी कार, 112 पर दी गई सूचना
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह करीब 5 बजे टहलने निकला था। इसी दौरान डाबर कॉलोनी से गुजरने वाली जुई नहर में उसे एक सफेद रंग की कार पानी में गिरी हुई दिखाई दी। चूंकि वह अपने साथ मोबाइल फोन नहीं लेकर गया था, इसलिए तत्काल सूचना नहीं दे सका।
करीब सुबह 6 बजे वापस लौटने के बाद उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
Car Fell: कार में कितने लोग सवार थे, अभी नहीं हो सकी पुष्टि
Car Fell: घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक नहर में गिरी कार सफेद रंग की है, जबकि उसकी छत काले रंग की दिखाई दे रही है। संभावना जताई जा रही है कि वाहन में सनरूफ हो सकता है।
read also: Chanakya Niti : पत्नी की इन बातों पर कभी न करें आंख मूंदकर भरोसा, संकट में पड़ सकता है रिश्ता
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद है या नहीं। बचाव दल द्वारा कार को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि वाहन को बाहर निकालने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई है और सभी की नजरें राहत एवं बचाव कार्य पर टिकी हुई हैं।





