,

Kaithal Attack Case: इंस्टाग्राम रील की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kaithal Attack Case

Kaithal Attack Case: सोशल मीडिया विवाद ने लिया हिंसक रूप, गंडासी और लोहे की रॉड से किया हमला

Kaithal Attack Case: कैथल में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर चली आ रही रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कैथल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी रावल उर्फ राहुल और क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई है। मामले की जांच थाना सदर पुलिस और सीआईए-1 की टीम द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गांव क्योड़क निवासी सागर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सन सिटी, कैथल में सीवरेज बोर चलाने का कार्य करता है और इंस्टाग्राम पर रील बनाकर साझा करता है। सागर का आरोप है कि गांव का ही निवासी शेखर उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर उससे रंजिश रखता था और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था।

Kaithal Attack Case: ओवरब्रिज के पास घेरकर किया हमला, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Kaithal Attack Case: शिकायतकर्ता के अनुसार 12 जून की शाम वह अपने साथी अजय उर्फ बुल्ला के साथ मोटरसाइकिल पर तेल लेने जा रहा था। जब दोनों क्योड़क मुख्य मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से आई एक आई-20 कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार से कई युवक हथियारों के साथ बाहर निकले और उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने गंडासी, डंडों और लोहे की रॉड से सागर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए और हमले में शामिल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

read also: India Slams Pakistan UNSC Kashmir Issue: UNSC में कश्मीर का राग अलापने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- ‘जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा’

थाना सदर प्रभारी एसआई कुलदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने रावल उर्फ राहुल और शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से वारदात स्थल की निशानदेही भी करवाई गई है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।