,

Trump Meloni Controversy : मेलोनी की लोकप्रियता पर ट्रंप ने क्यों उठाये सवाल, क्या इटली से ईरान नीति का बदला ले रहे है ट्रंप ?

- Advertisement -
Ad imageAd image
Trump Meloni Controversy US Italy Relations

Trump Meloni Controversy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान खींची गई तस्वीरों और एक-दूसरे की लोकप्रियता को लेकर तकरार जारी है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि जी7 सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए बार-बार “भीख” मांगी थी और ट्रम्प ने केवल तरस खाकर तस्वीर खिंचवाई। ट्रम्प ने इटली की घरेलू राजनीति में मेलोनी की घटती लोकप्रियता का भी जिक्र किया। हालाँकि मेलोनी ने ट्रम्प के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए “पूरी तरह से मनगढ़ंत” बताया।

Trump Meloni Controversy : ट्रंप-मेलोनी में तकरार, लोकप्रियता पर आर-पार

उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “न तो मैं और न ही इटली कभी भीख मांगते हैं।” मेलोनी के पलटवार करने के बाद ट्रम्प ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने दावे दोहराए और ईरान तथा नाटो (NATO) के मुद्दों पर इटली के असहयोग का आरोप लगाया। जवाब में मेलोनी ने कहा, “मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का विषय नहीं है, मैं आपको अपनी लोकप्रियता पर ध्यान देने की सलाह देती हूँ।” इस तल्ख रिश्ते के कारण इटली के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की एक महत्वपूर्ण यात्रा को रद्द कर दिया था।

Trump Meloni Controversy : इटली ने नहीं दी थी सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति

इटली और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ, रणनीतिक और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से एक मजबूत गठबंधन (नाटो) में बंधे हैं। लेकिन दोनों दशों के बीच ईरान नीति पर मतभेद हुआ| इटली ने अमेरिका द्वारा अपने सैन्य ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद अमेरिका ने इटली पर असहयोग का आरोप लगाया।

Trump Meloni Controversy : ट्रंप का महिला पीएम के लिए बयान कितना जायज ?

लेकिन ट्रंप की मेलोनी पर टिप्पणी ने तीखा विवाद छेड़ दिया | बहरहाल ट्रम्प के दावे और मेलोनी के करारे जवाब के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक नई बहस और ‘लड़ाई’ छिड़ गई है…सवाल इस बात का है,कि एक देश का राष्ट्रपति क्या दूसरे देश की ख़ास कर महिला प्रधानमंत्री के लिए ऐसे कैसे बोल सकता है ?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Bigg Boss: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX

Jharkhand में JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग

Jharkhand: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन