,

International Yoga Day Mahasamund: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महासमुंद में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

International Yoga Day Mahasamund

International Yoga Day Mahasamund: इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ भव्य योग दिवस कार्यक्रम

International Yoga Day Mahasamund: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महासमुंद शहर स्थित इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

read also: Surkhie Assembly Development Works MP: सुरखी विधानसभा बनेगा जिले में विकास का मॉडल :गोविंद सिंह राजपूत

International Yoga Day Mahasamund: योग से स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का दिया संदेश

International Yoga Day Mahasamund: सामूहिक योगाभ्यास के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्धचक्रासन और शवासन सहित कई योग क्रियाएं कराई गईं। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति और ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है।

International Yoga Day Mahasamund: उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और प्रतिदिन योग करने का संकल्प कराया गया। मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए सभी नागरिकों से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…