DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
DANCE

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून 2026 को सायं 7 बजे जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में साइप्रस की प्रतिष्ठित नृत्य संस्था सेलास डांस कंपनी की विशेष नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद और कलात्मक आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सेलास डांस कंपनी का संचालन सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं शिक्षाविद मारिया काम्बेरिस के निर्देशन में किया जा रहा है। संस्था समकालीन नृत्य के क्षेत्र में शोधपरक एवं प्रयोगधर्मी कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित है। कार्यक्रम में समकालीन नृत्य और लाइव मौलिक संगीत का अद्वितीय समन्वय प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 50 मिनट की इस प्रस्तुति में दो स्वतंत्र नृत्य कृतियों को एक सतत कलात्मक प्रवाह में संयोजित किया गया है, जो दर्शकों को एक विशिष्ट और प्रभावशाली सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगी।

DANCE: प्रस्तुति की विषयवस्तु मानव गतियों, स्मृतियों तथा सांस्कृतिक परिदृश्यों के अंतर्संबंधों पर केंद्रित है। यह रचना प्राचीन भूमध्यसागरीय सभ्यता और समकालीन कलात्मक अभिव्यक्ति के मध्य एक सशक्त सांस्कृतिक सेतु का निर्माण करती है। नृत्य, संगीत और दृश्य सौंदर्य के माध्यम से यह प्रस्तुति विरासत, इतिहास और आधुनिक सृजनशीलता के अद्वितीय संगम को अभिव्यक्त करेगी।

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध