Basti Murder Case : बस्ती में सनसनीखेज वारदात: मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Basti Murder Case

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Basti Murder Case उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच सड़क पर हुई इस हिंसक वारदात का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Basti Murder Case मामूली कहासुनी और बाँस से ताबड़तोड़ हमला

Basti Murder Case यह पूरी वारदात कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलवारी मुस्तहकम गाँव की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गाँव के रहने वाले राजकुमार प्रजापति और अधेड़ मोहम्मद शमी के बीच अचानक किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद ने देखते ही देखते इतना हिंसक रूप ले लिया कि आरोपी राजकुमार ने पास पड़े बाँस से मोहम्मद शमी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

Basti Murder Case अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम, गाँव में तनाव

गंभीर रूप से लहुलूहान हुए मोहम्मद शमी को उनके परिवार वाले आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कलवारी ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गाँव में शोक के साथ-साथ तनाव का माहौल देखा जा रहा है। इसी बीच, वारदात का एक लाइव वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।

Basti Murder Case पुलिस महकमे में हड़कंप, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कलवारी थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी (CO) और बस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

अधिकारी का बयान: बस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पीड़ित को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों की शिकायत (तहरीर) के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक