,

mahakumbh 2025: महाकुंभ में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, जल, थल और नभ से रखी जा रही नजर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Helicopters deployed in Maha Kumbh area

महाकुंभ क्षेत्र में मंडरा रहा हेलीकॉप्टर, हाईटैक सुरक्षा पहरा

महाकुंभ 2025: महाकुंभ स्नान शुरू हो चुका है, करोड़ों श्रद्धालु कुंभ में पुण्य स्नान ध्यान साधना करने पहुंचे रहे हैं। महाकुंभ को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। कुंभ पर हेलीकॉप्टर से नजर रखी जा रही है।

महाकुंभ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, कुंभ क्षेत्र पर हेलीकॉप्टर से निगरानी

महाकुंभ की कई महीनों से चल रही थी ये महातैयारियां

उत्तर प्रदेश पुलिस, कुम्भ मेला पुलिस, एनएसजी, एटीएस, एनडीआरएफ, और अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेज ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्परता से जुटी हैं। प्रयागराज के बोट क्लब पर एनएसजी, यूपी एटीएस (एंटी-टेररिज्म स्क्वाड), एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स), और जल पुलिस ने एक संयुक्त मॉक ड्रिल भी की थी। इस ड्रिल में एक आतंकवादी हमले का सीन क्रिएट किया गया। जिसमें डर्टी बम का खतरा और बंधकों को छुड़ाया गया। एनएसजी की टीमों ने दो दिशाओं से ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ ने जलमार्ग और सड़क मार्ग से लक्ष्य तक पहुंचकर बंधकों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए सीबीआरएन (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) खतरे को बेअसर करने का प्रदर्शन किया।

मॉक ड्रिल में एनएसजी ने किया बेहतर सुरक्षा क्षमता का प्रदर्शन
एनएसजी कमांडो ने मॉक ड्रिल के दौरान आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए श्रद्धालुओं को छुड़ाने, बम ब्लास्ट से लोगों को बचाने और एक जिंदा बम को निष्क्रिय करने का प्रदर्शन किया। एनएसजी की पांच टुकड़ियां महाकुंभ में तैनात रहेंगी। ये टीमें डर्टी बम, फिदायीन हमले और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।

एनएसजी कमांडो के प्रमुख हथियार
MP5
AK-47
कार्नर शॉट गन
ग्लोक 17

एनडीआरएफ की केमिकल अटैक से निपटने की तैयारी
महाकुंभ मेले में केमिकल अटैक की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों ने भी मॉक ड्रिल की। इस दौरान आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की योजना को परखा गया। एनडीआरएफ की टीमें केमिकल और अन्य खतरों के प्रभाव को कम करने और राहत कार्यों में दक्षता साबित कर रही हैं। महाकुंभ में सुरक्षा के लिए भारतीय वायुसेना के MI-7 हेलिकॉप्टर को भी तैनात किया गया है। यह हेलिकॉप्टर निगरानी, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया, और बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा।

ये भी पढि़ए: Prayagraj: MahaKumbh 2025 में अमृत स्नान का आध्यात्मिक महत्व, जानिए

29 मार्च 2025 का राशिफल, कैसे रहेगा आपका दिन जानिए

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की