,

‘गंदा है पर धंधा है’, GWALIOR में पुलिस की सह पर संचालित हो रहा था देह व्यापार

- Advertisement -
Ad imageAd image

ग्वालियर: मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने वालो ने पुलिस की पोल खोल दी है। पार्लर के आरोपी मैनेजर ने खुलासा किया है कि थाने का हवलदार उससे हर महीने 15 हजार रुपए की वसूली करता था। उसे पैसा थमा कर बेफ्रिक हो जातेथे कि पुलिस उनके धंधे की तरफ आंख उठाकर नहीं देखेगी इसलिए पार्लर के अलावा होटल और दूसरे ठिकानों पर भी लड़कियों की सप्लाई का काम शुरू किया था। देह कारोबार के धंधे में पुलिस की सांठगांठ सामने आने पर एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने हवलदार को सस्पेंड और विश्वविद्यालय थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।

विवि थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, सिपाही सस्पेंड

दरअसल विश्वविधालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर सिटी सेंटर में हैलिंग हैंड मसाज थैरेपी के नाम से चल रहे मसाज पार्लर पर एक दिन पहले पुलिस ने देह व्यापार का कारोबार पकड़ा था। पार्लर में घुसने से पहले पुलिस ने पंटर ग्राहक भेजकर युवती से बातचीत की थी। दबिश में पार्लर के अंदर 6 युवतियां, अय्याशी करने आए ग्राहक जितेन्द्र राजपूत और संकेत बंसल के अलावा पार्लर का मालिक प्रीतेश चौरसिया निवासी मॉडल टाऊन और मैनेजर देवेन्द्र शर्मा निवासी दहीसर मुंबई गिरफ्त में लेने के बाद प्रीतेश और देवेन्द्र ने खुलासा किया मसाज का काम तो सिर्फ दिखावा है। असली धंधा तो वेश्यावृति का था। इसी में कमाई थी। पार्लर खुलने के कुछ दिन बाद ही विश्वविद्यालय थाने के हवलदार मनोज शर्मा ने आकर हफ्ता वसूली तय की थी। मनोज बीट प्रभारी होने का हवाला देकर हर महीने 15 हजार रुपया ले जाता था। और कोई कार्रवाई नहीं होने का भरोसा देता था। इसी दम पर चौड़े में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। देह कारोबारियों से हवलदार मनोज शर्मा की सांठगांठ को एएसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने जांच में सही पाया है। और इसमें विश्वविद्यालय टीआई उपेन्द्र छारी की भूमिका भी संदिग्ध मानी है। देर रात एएसपी लालचंदानी ने जांच रिपोर्ट एसपी यादव को पेश की थी। इस आधार पर एसपी यादव ने हवलदार मनोज शर्मा को सस्पेंड और टीआई छारी को लाइन भेजने के आदेश जारी किया और विभागिया कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली सीएम की बढ़ी मुश्किलें हुई एफआईआर….यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत