,

Weather Forecast : मौसम की बड़ी चेतावनी, कल (12 जून) दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का तांडव, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Forecast : भीषण गर्मी के बीच करवट लेगा मौसम, मौसम विभाग का ‘हाई अलर्ट’

Weather Forecast : देशभर में जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने कल, 12 जून के लिए एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश, आसमानी बिजली (वज्रपात) और खतरनाक आंधी-तूफान का दौर शुरू होने जा रहा है। देश के 13 राज्यों में मौसम को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं।

Weather Forecast

CM Yoga Appeal : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान

Weather Forecast : दिल्ली-NCR में आंधी के साथ बरसेगा पानी, गिरेगा तापमान

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (NCR) में 12 जून को मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक :

दिल्ली में तेज बारिश के साथ 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तेज आंधी के कारण पेड़ उखड़ सकते हैं और सड़कों पर यातायात (Traffic) बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

Weather Forecast : यूपी और बिहार के इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश : आगरा, मथुरा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, एटा, गोरखपुर, बलिया और देवरिया समेत कई जिलों में 65 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

बिहार : राजधानी पटना समेत गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की प्रबल आशंका है।

Weather Forecast : एमपी, राजस्थान और झारखंड में भी बिगड़ेगा मिजाज

Jan Kalyan Shivir : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

मध्य प्रदेश : राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, धार और विदिशा सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है।

राजस्थान : जयपुर, कोटा, अजमेर, सीकर, अलवर और टोंक में 60 से 65 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है।

झारखंड : साहेबगंज, देवघर, गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग में भी मौसम खराब रहेगा।

Weather Forecast : पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए प्रशासनिक एडवाइजरी

लैंडस्लाइड का खतरा : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और रास्ते बंद होने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सैलानियों और स्थानीय लोगों को पहाड़ी रास्तों पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है। वहीं असम और पश्चिम बंगाल में भारी वज्रपात का अलर्ट है।

मौसम विभाग की आम जनता और किसानों को जरूरी सलाह

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विशेषज्ञों ने सभी के लिए गाइडलाइन जारी की है :

किसान भाइयों के लिए : खेतों में कटी रखी फसलों और कृषि उपकरणों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ढककर रखें।

आम नागरिकों के लिए : तेज आंधी-तूफान के दौरान ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कमजोर छतों/ढोंचों के नीचे शरण बिल्कुल न लें।

मछुआरों के लिए : खुले समुद्र या नदी-तालाबों में जाने से पूरी तरह परहेज करें।

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…