,

Double Murder: सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा: बुजुर्ग दंपत्तियों को बनाते थे निशाना, तीन आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
double murder

Double Murder: दो साल बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या और लूट की साजिश का पर्दाफाश

Double Murder: सेंदुरस क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रूपचरण यादव, देवकुमार यादव और चोरी का सोना खरीदने वाला बाबूलाल साहू शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने रंजिश और लूट की नीयत से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घर में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और गुहारिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी नकदी और सोने का हार लूटकर फरार हो गए थे।

Double Murder: मोबाइल सिम और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला राज, मुक्ता डबल मर्डर केस से मिला सुराग

Double Murder: पुलिस जांच के दौरान मोबाइल सिम, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों ने पूरे हत्याकांड का राज खोल दिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या और लूट की वारदात कबूल कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि 30 जून 2024 को हुए मुक्ता डबल मर्डर केस और सेंदुरस हत्याकांड का पैटर्न काफी हद तक एक जैसा था।

READ ALSO: Khabar hatke : प्यार में ‘महंगा’ धोखा: गर्लफ्रेंड को दिया 3 लाख का गेमिंग PC, अगले ही दिन हुआ ब्रेकअप; अब युवक ढूंढ रहा कानूनी रास्ता

पुलिस ने दोनों मामलों के बीच समानताओं को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया, जिससे दो साल पुराने दोहरे हत्याकांडों की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी बुजुर्ग दंपत्तियों को निशाना बनाकर हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी