,

Press Freedom: फर्जी सोनोग्राफी रिपोर्ट मामले की रिपोर्टिंग के बाद पत्रकार को धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Press Freedom

Press Freedom: कथित अनियमितताओं की रिपोर्टिंग के बाद पत्रकार को मिली धमकियां

Press Freedom: खैरागढ़ जिले में कथित फर्जी सोनोग्राफी रिपोर्टों के मामले को उजागर करने वाले एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप सामने आया है। स्वदेश न्यूज़ के संवाददाता खिलेश वर्मा द्वारा बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर लगातार रिपोर्टिंग की जा रही थी। रिपोर्टों के बाद प्रशासन ने खैरागढ़ स्थित एक केंद्र पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया था।

Press Freedom: इसी बीच यह सवाल भी उठने लगे कि यदि अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की गतिविधियों के आरोप थे, तो कार्रवाई केवल एक केंद्र तक ही क्यों सीमित रही। मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए पत्रकार द्वारा गंडई स्थित केंद्र का दौरा कर ग्राउंड रिपोर्टिंग किए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया।

Press Freedom: सेंटर प्रबंधन पर धमकी देने के आरोप, पत्रकारों ने सुरक्षा की मांग उठाई

पत्रकार का आरोप है कि रिपोर्टिंग के कुछ समय बाद सेंटर प्रबंधन की ओर से लगातार फोन कॉल किए गए। आरोपों के अनुसार पहले कार्यालय बुलाने का दबाव बनाया गया और बाद में एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई। पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया कि सेंटर संचालक द्वारा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर धमकियां दी गईं।

Press Freedom: हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। पत्रकार का कहना है कि यदि किसी खबर पर आपत्ति है तो कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय का रास्ता अपनाया जाना चाहिए।

READ ALSO: Water Service Camp : भीषण गर्मी में श्याम भक्तों को मिलेगी राहत, रींगस रेलवे स्टेशन पर ‘ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर’ का हुआ शुभारंभ

इस मामले के सामने आने के बाद जिले के पत्रकारों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि धमकी देने के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…