,

कलयुगी बेटे ने पत्नी संग मिलकर पिता की हत्या की

मैनपुरी : मामला जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के कस्बा नववीगंज का है जहाँ से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है बीती शाम करीब साढ़े आठ बजे नवीगंज में कपड़ा व्यवसायी राम शंकर गुप्ता का घर पर ही शव पड़ा मिला शरीर पर चोट के निशान भी बताये गए हैं मृतक के बड़े बेटे श्याम गुप्ता ने अपने ही सगे भाई आशीष गुप्ता और उसकी पत्नी रानी पर पिता की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पैसे को लेकर हुआ था विवाद

मृतक के बेटे श्याम गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया छोटा भाई आशीष और उसकी पत्नी नवीगंज में पिताजी के साथ रहते थे छोटा भाई अक्सर प्रोपर्टी को लेकर पिता राम शंकर गुप्ता के साथ विवाद करता था। मृतक के बेटे श्याम गुप्ता ने बताया कि कल बीती शाम शनिवार को उसके छोटे भाई आशीष गुप्ता ने पिता से पैसे मांगे जब पिताजी ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसके छोटे भाई आशीष गुप्ता और उसकी पत्नी रानी ने पिताजी के साथ मारपीट की जिससे उनकी मौत हो गई।घटना के बाद से आरोप आशीष गुप्ता फरार बताया जा रहा है।पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…