Brother Murder Conspiracy : जायदाद के लालच में अंधा हुआ भाई, सगे भाई के कत्ल की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Brother Murder Conspiracy

Report: Farhan khan

Brother Murder Conspiracy उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ संपत्ति के लालच में एक भाई ने ही अपने सगे भाई की मौत का सौदा कर डाला। आगरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस जानलेवा हमले की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड (सगे भाई) सहित चार आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस बड़ी कामयाबी को लोहामंडी थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

Brother Murder Conspiracy आँखों में मिर्च झोंककर किया था जानलेवा हमला

वारदात कुछ दिनों पहले कोठी मीना बाजार के पास स्थित शू प्लाजा के नजदीक हुई थी। यहाँ बाइक पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाया। अपराधियों ने बेहद शातिर तरीके से पहले पीड़ित की आँखों में लाल मिर्च का पाउडर फेंका, ताकि वह खुद का बचाव न कर सके, और फिर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

Brother Murder Conspiracy सीसीटीवी और सर्विलांस ने खोला अपनों का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के रूट के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जब पुलिस हमलावरों तक पहुँची, तो सच्चाई जानकर हर कोई दंग रह गया। जिस भाई पर पीड़ित भरोसा करता था, वही इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार निकला। पुलिस जांच में साफ हो गया कि यह किसी बाहरी दुश्मन का काम नहीं, बल्कि घर के ही एक सदस्य की खौफनाक साजिश थी।

Brother Murder Conspiracy ढाई लाख में दिया था सगे भाई की सुपारी, 4 दबोचे

पुलिस की कड़ी पूछताछ में मुख्य आरोपी रिंकू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रिंकू ने बताया कि वह इस बात से नाराज था कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे में उसके भाई को ज्यादा हिस्सा मिला था। इसी रंजिश में उसने अपने भाई को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। रिंकू ने अपने साथियों को इस काम के लिए ढाई लाख रुपये की सुपारी दी थी।

गिरफ्तारी और कार्रवाई: डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साजिशकर्ता भाई रिंकू, और उसके साथी लकी, विष्णु व सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी संदीप उर्फ भोला फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Read this: Animal Welfare and Environment Protection: स्कूली बच्चों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बेजुबान जीवों के लिए लगाए 50 वाटर पॉट

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर

India Australia रक्षा वार्ता में समुद्री सुरक्षा पर जोर, इंडो-पैसिफिक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

India Australia: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उभरती