,

Khairagarh Waterfall : 44 डिग्री तापमान में प्रकृति का वरदान बना खैरागढ़ का भोथली झरना, दुर्गम रास्तों के बावजूद उमड़ रही पर्यटकों की भीड़

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khairagarh Waterfall : भीषण गर्मी के बीच राहत दे रहा भोथली का रहस्यमयी झरना

REPORT : KHILESH VARMA

Khairagarh Waterfall : एक ओर पूरा छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी की चपेट में है और तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। जल स्रोत सूख रहे हैं और लोग पानी के लिए परेशान हैं। वहीं खैरागढ़ जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम भोथली में स्थित एक रहस्यमयी प्राकृतिक झरना लोगों के लिए राहत का बड़ा केंद्र बन गया है। घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और दुर्गम रास्तों के बीच मौजूद यह झरना मई-जून की भीषण गर्मी में भी लगातार बह रहा है। इसकी खूबसूरती और ठंडक अब दूर-दूर तक चर्चा का विषय बन चुकी है।

Khairagarh Waterfall : जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे पर्यटक

Khairagarh Waterfall

खैरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भोथली तक पहुंचने के बाद भी लोगों का सफर आसान नहीं होता। यहां से करीब दो किलोमीटर तक पैदल पहाड़ी और जंगलों से होकर गुजरना पड़ता है। रास्तों में कहीं सड़क नहीं है, तो कहीं फिसलन भरे पत्थर और गहरी ढलान लोगों की परीक्षा लेते हैं। इसके बावजूद गर्मी से राहत पाने के लिए युवा, बच्चे और परिवार बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

Khairagarh Waterfall : घने जंगल और पहाड़ों के बीच अद्भुत प्राकृतिक नजारा

Khairagarh Waterfall

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह झरना वर्षों से लगातार बह रहा है, लेकिन दुर्गम रास्तों और घने जंगलों के कारण इसकी जानकारी सीमित लोगों तक ही थी। अब सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं के कारण यहां पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग इसे खैरागढ़ का “नेचुरल कूलिंग पॉइंट” बता रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि जब पूरा जिला तेज गर्मी से परेशान है, तब यह स्थान प्राकृतिक ठंडक और सुकून देने का काम कर रहा है।

Khairagarh Waterfall : रहस्य बना हुआ है झरने का उद्गम स्थल

Khairagarh Waterfall

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्वदेश न्यूज़ की टीम ने जब झरने के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश की, तो करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल में जाने के बाद भी झरने का उद्गम स्थल नहीं मिल पाया। लगातार बहता पानी, घना जंगल और खत्म न होने वाला रास्ता इस झरने को और भी रहस्यमयी बना देता है।

Khairagarh Waterfall : प्रशासन से सड़क और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

पर्यटकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां तक पहुंचने के लिए सुरक्षित सड़क, संकेत बोर्ड और मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। लोगों का मानना है कि यदि यहां सुरक्षा और पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं, तो भोथली झरना आने वाले समय में खैरागढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में बिल्डिंग परमिशन

Pakistan की कोयला खदान में भीषण धमाका, 32 मजदूरों की मौत, 10 लापता

Pakistan: दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित एक कोयला खदान में

Motihari में सीएसपी संचालक को गोली मारकर 4 लाख रुपये की लूट, आरोपियों की तलाश में SIT गठित

Report by: Tuntun Kuamr Motihari: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में अपराधियों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरे 1. बिजली बिल ज्यादा आने पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में बिल्डिंग परमिशन

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों