Deputy CM : लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क और स्कूल निर्माण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Deputy CM : लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक सड़क निर्माण का निरीक्षण

Deputy CM : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी दौरे के दौरान लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक बन रही लगभग 10 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Deputy CM : हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भूमिपूजन

दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने बताया कि इस स्कूल भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई।

Deputy CM

Deputy CM : विकास कार्यों पर सरकार का जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास क्षेत्र की प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

Modi Government : यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में गिनाई गईं केंद्र सरकार