Farmer Murder Case: औरंगाबाद में किसान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने वारदात से फैलाई दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farmer Murder Case:

Farmer Murder Case: दाउदनगर में घात लगाकर किसान पर बरसाईं गोलियां

Farmer Murder Case: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सहर इलाके के भुइयां बिगहा के समीप बीती रात हुई, जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने केसरारी गांव निवासी 50 वर्षीय कुंदन यादव को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि कुंदन यादव घरेलू काम से दाउदनगर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही कुंदन यादव सड़क पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुमार के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद पिस्टल लहराते हुए जिनोरिया की ओर फरार हो गए।

Farmer Murder Case: हत्या के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास, सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हालांकि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Farmer Murder Case: गुस्साए ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद मुख्य सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि जिले में लगातार यादव समाज को निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस अपराध रोकने में असफल साबित हो रही है। वहीं, कुछ लोगों ने इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका भी जताई है।

औरंगाबाद पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस अज्ञात अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

READ ALSO: Summer Special Train : यूपी-बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, दिल्ली से चलेंगी 68 समर स्पेशल ट्रेनेंगर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को मिली राहत

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य