PM Modi को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, यूक्रेन और पश्चिम एशिया संकट पर दिया बड़ा संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/pm-modi-norway-visit-peace-diplomacy/

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तहत नॉर्वे पहुंचे, जहां उन्होंने राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री Jonas Gahr Store के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को सबसे अहम बताया। उन्होंने कहा कि केवल सैन्य कार्रवाई से स्थायी शांति स्थापित नहीं की जा सकती।

PM Modi: यूक्रेन और पश्चिम एशिया संकट पर भारत का रुख

वार्ता के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों ही नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था, कूटनीति और संवाद में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे यूक्रेन युद्ध हो या पश्चिम एशिया का संकट, भारत हर उस प्रयास का समर्थन करता रहेगा जो शांति स्थापित करने की दिशा में हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संघर्षों का समाधान बातचीत के जरिए ही संभव है और दुनिया को स्थायी शांति के लिए सहयोग की भावना से आगे बढ़ना होगा।

PM Modi: वैश्विक संस्थानों में सुधार की जरूरत पर जोर

पीएम मोदी ने वैश्विक संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलती अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों को अधिक सक्षम और प्रतिनिधिक बनाने की जरूरत है।

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों पर भी जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद को हर रूप में खत्म करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है।

PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले के दौरान समर्थन के लिए नॉर्वे का आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के प्रति नॉर्वे के समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उस कठिन समय में नॉर्वे ने भारत के साथ मजबूती से खड़े होकर सच्ची मित्रता दिखाई थी।

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी नॉर्वे यात्रा पहले तय थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के कारण उसे स्थगित करना पड़ा था। उन्होंने इस दौरान नॉर्वे द्वारा दिखाई गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया।

PM Modi: हिंद-प्रशांत महासागर पहल में नॉर्वे की भागीदारी का स्वागत

प्रधानमंत्री ने भारत की अगुवाई वाली ‘हिंद-प्रशांत महासागर पहल’ में नॉर्वे के शामिल होने के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

PM Modi: पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नॉर्वे यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और नॉर्वे के हितों में विशेष योगदान देने वाले नेताओं को दिया जाता है।

यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले स्वीडन ने भी उन्हें ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया था।

PM Modi: 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की यह नॉर्वे की पहली आधिकारिक यात्रा है। साथ ही पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा मानी जा रही है। इस दौरे को भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

read also: Middle East में फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप बोले- ईरान पर हमला टाला, लेकिन अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा