,

Vietnam पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा पर हुई अहम बैठक

https://swadeshlive.com/vietnam-vist-by-rajnath-singh/

Vietnam: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे, जहां उन्होंने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरे को भारत और वियतनाम के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Vietnam: रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

दोनों देशों के बीच हाल ही में संबंधों को उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया है। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में रक्षा सहयोग, सैन्य तकनीक और रक्षा उत्पादन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Vietnam: सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन पर चर्चा

Vietnam

भारत और वियतनाम के बीच सैन्य उपकरणों के संयुक्त निर्माण को लेकर भी बातचीत हुई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों देशों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने और आधुनिक सैन्य साजो-सामान के संयुक्त विकास की संभावनाओं पर विचार किया। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना है।

Vietnam: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति पर फोकस

हनोई रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा औद्योगिक साझेदारी को आगे बढ़ाना, समुद्री सहयोग मजबूत करना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देना है। भारत लगातार क्षेत्रीय सुरक्षा और मुक्त समुद्री मार्गों के समर्थन में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है।

Vietnam: दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भी चर्चा

बैठक के दौरान दक्षिण चीन सागर की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई। इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में चीन की सैन्य गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे कई देशों की चिंता बढ़ी है। वियतनाम, फिलीपींस और ब्रुनेई जैसे देशों के भी दक्षिण चीन सागर पर अलग-अलग दावे हैं।

भारत समेत कई लोकतांत्रिक देश इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन की वकालत करते रहे हैं। विशेष रूप से यूएनसीएलओएस यानी संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि के तहत समुद्री अधिकारों को लेकर भारत ने स्पष्ट रुख अपनाया है।

Vietnam: दक्षिण कोरिया की यात्रा पर भी जाएंगे राजनाथ सिंह

वियतनाम दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिण कोरिया के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को लेकर कई अहम बैठकों की संभावना है। भारत लगातार एशियाई देशों के साथ अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।

read also: San Diego की मस्जिद में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत के बाद हमलावरों ने खुद को मारा

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…