,

Khairagarh में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी परेशानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/fuel-crisis-khairagarh-petrol-diesel-shortage/

Reported by : खिलेश वर्मा & Edited by : Aanya Saran

Khairagarh : खैरागढ़ में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। रानी रश्मि देवी पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे खासकर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेती के सीजन के बीच डीजल की बढ़ती मांग और संभावित कमी की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Khairagarh : खेती के सीजन में ईंधन संकट से बढ़ी किसानों की परेशानी

खैरागढ़ जिले में स्थित रानी रश्मि देवी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल को लेकर बनी स्थिति ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खेती-किसानी के अहम समय में किसान खेतों की जुताई और अन्य कृषि कार्यों में जुटे हुए हैं, लेकिन ईंधन को लेकर बनी अफरा-तफरी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Khairagarh

पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। किसान घंटों लाइन में लगकर डीजल भरवाने को मजबूर हैं। कई लोगों का कहना है कि संभावित कमी की आशंका के चलते वाहन चालक अब कम मात्रा में ईंधन लेने के बजाय टंकियां फुल करा रहे हैं, जिससे पंप पर दबाव और ज्यादा बढ़ गया है।

Khairagarh : पेट्रोल पंप संचालक ने कमी से किया इनकार

हालांकि पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके मौके पर उमड़ी भीड़ और लंबी कतारें हालात की गंभीरता को दर्शा रही हैं।

किसानों का कहना है कि यदि जल्द स्थिति सामान्य नहीं हुई तो खेती के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। किसानों के अनुसार खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच डीजल की उपलब्धता बेहद जरूरी है, क्योंकि ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण पूरी तरह ईंधन पर निर्भर हैं।

ईंधन को लेकर बनी इस स्थिति से आम लोगों में भी असमंजस का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को जल्द स्थिति स्पष्ट कर लोगों की चिंता दूर करनी चाहिए, ताकि अफवाहों और अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक