रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा
Bhagalpur (बिहार): जिला प्रशासन ने गंगा नदी पर यातायात को अधिक सुगम, सुरक्षित और तीव्र बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, गंगा के तीन चिन्हित घाटों पर निजी कंपनियों के माध्यम से फेरी और कार्गो सेवा के संचालन की अस्थायी अनुमति दे दी गई है। इस नई व्यवस्था से अब 18 चक्का तक के भारी वाहनों का गंगा पार करना आसान हो जाएगा।
Bhagalpur कन्हैया लॉजिस्टिक को मिली कमान, 18 चक्का वाहन भी भरेंगे उड़ान
प्रशासनिक निर्णय के तहत कन्हैया लॉजिस्टिक को सबौर के बाबूपुर घाट से महादेवपुर गंगा घाट तक जहाज संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब बड़े मालवाहक ट्रक, बसें और अन्य भारी वाहन बिना किसी बाधा के गंगा पार कर सकेंगे। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि भागलपुर में व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
Bhagalpur प्रशासन ने तय की दरें: पारदर्शिता के साथ समय की होगी बचत
फेरी और कार्गो सेवा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने पहले ही किराये की दरें निर्धारित कर दी हैं। दरें तय होने से यात्रियों और व्यवसायियों को पारदर्शिता का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से दवा, दूध, सब्जी और खाद्यान्न जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए कार्गो सेवा को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया है। जल मार्ग से यात्रा करने पर लोगों के समय और ईंधन दोनों की बड़ी बचत होगी।
Bhagalpur सुरक्षा सर्वोपरि: सूर्यास्त के बाद परिचालन पर रहेगी रोक
सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सूर्यास्त के बाद जलाशय में जहाजों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी सिलसिले में सदर एसडीएम विकास कुमार और सिटी डीएसपी-1 अजय कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबूपुर घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नाविकों और ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर सबौर प्रखंड के मजिस्ट्रेट के साथ आपदा मित्र, डॉक्टरों और नर्सों की टीम भी तैनात रही, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
Read this: Mirzapur मिर्जापुर में कुदरत का कहर: भीषण आंधी-तूफान ने ली 17 की जान, मलबे में तब्दील हुआ जनजीवन





