Siwan में पुलिस का बड़ा एक्शन: BJP नेता के भांजे के हत्यारे का एनकाउंटर, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Siwan

संवाददाता:गगन पाण्डेय

Siwan बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बीजेपी नेता के भांजे की हत्या के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। रविवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी का सफाया किया, बल्कि एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Siwan तड़के 4 बजे बड़हरिया में हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, पूर्व MLC और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। यह एनकाउंटर बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव के पास रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

Siwan 10 घंटे के भीतर दूसरा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। एनकाउंटर के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी छोटू यादव को भी दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में छोटू यादव के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह पुलिस की निगरानी में है। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।

Siwan रोडरेज से शुरू हुआ था खूनी खेल

इस पूरे विवाद की जड़ 29 अप्रैल की शाम को हुई एक मामूली कहासुनी थी। नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास कार को साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। रोडरेज की यह घटना तब खूनी संघर्ष में बदल गई जब आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके साथी चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Read this: MI Playoff : क्या अब IPL 2026 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी मुंबई इंडियंस? या अभी भी है मौका; जानें पूरा गणित

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन