,

Iran US Deal: ईरान का अमेरिका को बड़ा प्रस्ताव, स्ट्रेच ऑफ होर्मुज खोलने और युद्ध खत्म करने की पेशकश

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/strait-of-hormuz-oll-tax-us-warning/

Iran US Deal: ईरान ने अमेरिका के सामने एक अहम कूटनीतिक प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और जारी तनाव को खत्म करने की पेशकश की गई है। हालांकि, तेहरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत को फिलहाल टालने का संकेत दिया है।

Iran US Deal: Axios रिपोर्ट में डील का खुलासा

Axios की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने एक संभावित डील का प्रस्ताव दिया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और युद्ध समाप्त करने पर सहमति बनाने की बात कही गई है। वहीं, परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा को बाद के चरण के लिए टालने की रणनीति अपनाई गई है। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों और सूत्रों का हवाला दिया गया है।

Iran US Deal: पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचा प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाया गया है। कूटनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि ईरान के भीतर ही परमाणु मुद्दे पर कितनी रियायत दी जाए, इस पर एकमत नहीं है।

Iran US Deal: होर्मुज खुलने से बदल सकता है समीकरण

Iran US Deal

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलता है और युद्धविराम पर सहमति बनती है, तो इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास ईरान पर परमाणु समझौते को लेकर दबाव बनाने के विकल्प सीमित हो सकते हैं।

Iran US Deal: ट्रंप प्रशासन की अहम बैठक आज

बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए सिचुएशन रूम में अहम बैठक करने वाला है। व्हाइट हाउस को यह प्रस्ताव मिल चुका है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका नई डील को स्वीकार करेगा या नहीं।

Iran US Deal: फोन पर बातचीत की संभावना जताई

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच फोन पर बातचीत हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास बातचीत के सभी विकल्प खुले हैं और यदि ईरान बात करना चाहता है तो सीधे संपर्क कर सकता है।

Iran US Deal: कूटनीतिक समाधान की दिशा में बड़ा कदम

हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है, लेकिन इस प्रस्ताव को कूटनीतिक समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में यह साफ होगा कि क्या यह पहल दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म कर पाएगी।

read also: Iran Russia Meeting: रूस पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची, राष्ट्रपति पुतिन से आज करेंगे अहम मुलाकात

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता