Rajasthan Police Action: AGTF का बड़ा एक्शन, जेडीजे ज्वैलर्स फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/rajasthan-police-action-news/

Report by: Suman

Rajasthan Police Action: Rajasthan Police की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजानगढ़ के चर्चित जेडीजे ज्वैलर्स फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया है।

Rajasthan Police Action: कौन है मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह

पकड़ा गया आरोपी कृष्ण सिंह कुख्यात रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। वह रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसे गंभीर मामलों में वांटेड था और पिछले तीन साल से पुलिस से बचता फिर रहा था।

Rajasthan Police Action: 27 मुकदमों में वांटेड था आरोपी

इस कार्रवाई में पुलिस ने लक्ष्मण सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो 27 आपराधिक मामलों में आरोपी है। वैशाली नगर और मकराना क्षेत्र में उसकी गतिविधियों से पुलिस लंबे समय से परेशान थी।

Rajasthan Police Action: “पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे”

इस कार्रवाई के बाद राजस्थान पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि वे कहीं भी छिपे हों, उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का यह रुख संगठित अपराध के खिलाफ सख्ती को दर्शाता है।

Rajasthan Police Action: गैंग नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी

इस ऑपरेशन को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों का खुलासा करने में जुटी है।

Rajasthan Police Action: स्पेशल टीम ने निभाई अहम भूमिका

यह कार्रवाई एडीजी दिनेश एम एन के निर्देशन में की गई। टीम प्रभारी प्लाटून कमांडेंट सोहन सिंह और उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

read also: LSG vs KKR: आज इकाना में भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर