,

Sasaram Murder Case: सासाराम में गोली मारकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sasaram Murder Case

Sasaram Murder Case: बिहार के सासाराम से सामने आए Sasaram Murder Case ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दरिगांव थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपू साह के रूप में हुई है, जो बड़की करपूर्वा निवासी गंगा सह का पुत्र था।

Sasaram Murder Case: जमानत पर छूटे दीपू साह को घर के पास मारी गोली

बताया जा रहा है कि दीपू साह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह दो साल पहले हुए सरोज पासवान हत्याकांड में आरोपी था। ऐसे में इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात को उसके घर के पास ही अंजाम दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Sasaram Murder Case: पांच संदिग्ध हिरासत में, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम (FSL) भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

read also: Raghav chadha Joins Bjp : संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी BJP में हुए शामिल, आप से और कौन-कौन कतार में ?

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।