Khatu Shyamji पहुंचे चिराग पासवान, कहा- 5 राज्यों में बनेगी मोदी सोच वाली सरकार, कांग्रेस का होगा सफाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/khatu-shyamji-chirag-paswan-visit/

Report by: Lokesh Sharma

Khatu Shyamji: राजस्थान के खाटूश्यामजी धाम में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बाबा श्याम के दर्शन कर देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Khatu Shyamji: मंदिर कमेटी ने किया सम्मान

खाटू धाम में श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने चिराग पासवान का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया गया।

Khatu Shyamji: “पांचों राज्यों में बनेगी भाजपा सरकार”

दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में पांचों राज्यों में प्रधानमंत्री Narendra Modi की सोच वाली सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तमिलनाडु में भाजपा को कमजोर माना जाता है, वहां भी इस बार पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचेगी।

Khatu Shyamji: कांग्रेस पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी लगातार अपना जनाधार खो रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में देश में कांग्रेस का नाम तक नहीं रहेगा और उसका पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

Khatu Shyamji: “बाबा श्याम सुनते हैं हर भक्त की पुकार”

इस दौरान उन्होंने खाटूश्यामजी की महिमा का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम यहां आने वाले हर भक्त की फरियाद सुनते हैं और उनके दुख-दर्द दूर करते हैं। यही वजह है कि उन्हें “हारे का सहारा” कहा जाता है।

Khatu Shyamji: मंदिर व्यवस्थाओं की सराहना

चिराग पासवान ने श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो सराहनीय है।

read also: Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर