,

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/chardham-yatra-gangotri-yamunotri-cleanliness/

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ मां गंगा और यमुना के दर्शन करने पहुंच रहे हैं, लेकिन इसी आस्था के बीच स्वच्छता एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

Chardham Yatra: उद्गम स्थलों पर बढ़ रहा प्रदूषण

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के उद्गम क्षेत्रों में कुछ श्रद्धालु वस्त्र और अन्य सामग्री नदी में प्रवाहित कर रहे हैं। विशेष रूप से महिलाएं बड़ी संख्या में कपड़े आदि बहा रही हैं, जिससे मां गंगा और यमुना का जल उनके उद्गम स्थल पर ही प्रदूषित हो रहा है।

Chardham Yatra: गंगा विचार मंच का वृहद स्वच्छता अभियान

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गंगा विचार मंच उत्तराखंड के प्रांत संयोजक और उनकी टीम ने गंगोत्री में बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में नगर पंचायत गंगोत्री, वन विभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारी-कर्मचारी और साधु-संत भी शामिल हुए।
अभियान के दौरान नदी में प्रवाहित किए गए करीब 100 बोरे कपड़ों को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई।

Chardham Yatra: प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

Chardham Yatra

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों और जिला पंचायत को सक्रिय रहते हुए धामों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है।

Chardham Yatra: जागरूकता के लिए चल रहा अभियान

गंगा विचार मंच और जिला गंगा समिति उत्तरकाशी द्वारा पिछले वर्ष से ही जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। गंगोत्री क्षेत्र में बैनर, वाल पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है कि वे मां गंगा के प्रवाह में वस्त्र या अन्य सामग्री प्रवाहित न करें।

Chardham Yatra: श्रद्धालुओं से खास अपील

प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी आस्था को स्वच्छता के साथ जोड़ें। मां गंगा और यमुना को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी प्रकार की सामग्री नदी में न डालें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

read also: RCB vs GT के बीच चिन्नास्वामी में आज महामुकाबला, कोहली और गिल पर टिकी नजरें

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय