Governance Review: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीन अहम विभागों की समीक्षा की, विकास और ब्रांडिंग पर दिया जोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Governance Review

Governance Review: सूचना-प्रचार और ब्रांड बिहार पर फोकस, AI के उपयोग के निर्देश

Governance Review: पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की विस्तृत समीक्षा की और कई अहम दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए इलेक्ट्रॉनिक, सोशल और डिजिटल मीडिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री ने “ब्रांड बिहार” को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों और विकास कार्यों को लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उपयोग को बढ़ावा देने और रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए इसे अपनाने के निर्देश भी दिए। साथ ही सरकारी जमीनों का बेहतर उपयोग कर राजस्व बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Governance Review: हवाई कनेक्टिविटी और सैटेलाइट टाउनशिप विकास को मिलेगी गति

सिविल विमानन विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य में हवाई अड्डों के विकास, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत और एरोसिटी परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना और गया से अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाएं और छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट विकास के लिए ठोस योजना बनाई जाए।

वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग की बैठक में 11 सैटेलाइट/ग्रीनफील्ड टाउनशिप के विकास के रोडमैप पर प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से शहरी विस्तार को नई दिशा मिलेगी और निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं के जरिए राज्य में संतुलित विकास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

read also: Bhopal Development Works : राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सख्त रुख, लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की