,

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

https://swadeshlive.com/h-1b-visa-statement-immigration-crackdown/

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम में सुधार जरूरी है और इसमें हो रहे दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपने बयान में उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी पत्नी उषा वेंस का जिक्र करते हुए प्रवासियों को अमेरिका के प्रति प्राथमिकता रखने की नसीहत दी।

H-1B Visa: ससुराल वालों की तारीफ के बाद दी नसीहत

वेंस ने अपने बयान में पहले अपने ससुराल पक्ष की सराहना की और कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो विदेश से आकर अमेरिका के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए अपने ससुराल वालों का उल्लेख किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जिम्मेदारी है कि वे अमेरिका के हित को सर्वोपरि रखें, न कि अपने मूल देश के प्रति झुकाव बनाए रखें।

H-1B Visa: “खुद को अमेरिकी मानकर सोचें”

H-1B Visa

जेडी वेंस ने कहा कि H-1B जैसे सिस्टम तभी प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं जब इसमें शामिल लोग खुद को पूरी तरह अमेरिकी मानें। उनके मुताबिक, हर नागरिक और प्रवासी का कर्तव्य है कि वह अमेरिका के हित में सोचें और उसी के अनुसार कार्य करें।

H-1B Visa: पहले भी दे चुके हैं ऐसी नसीहत

यह पहली बार नहीं है जब वेंस ने इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले भी वह सार्वजनिक मंचों पर अपनी पत्नी उषा वेंस को अमेरिका के प्रति निष्ठा रखने और अमेरिकी मूल्यों को अपनाने की सलाह देते रहे हैं। उनके इन बयानों को लेकर कई बार चर्चा और विवाद भी हो चुका है।

H-1B Visa: H-1B वीजा में धोखाधड़ी पर सख्त चेतावनी

उपराष्ट्रपति वेंस ने H-1B वीजा सिस्टम में हो रहे कथित फर्जीवाड़े पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बनाई गई टास्क फोर्स सक्रिय रूप से काम कर रही है और किसी भी स्तर के फ्रॉड को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

H-1B Visa: “फ्रॉड करने वालों को जेल भेजा जाएगा”

वेंस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई टैक्सपेयर्स के साथ धोखाधड़ी करता है, तो उसे जेल जाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग ऐसे फ्रॉड में सहयोग करते हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। उनके अनुसार, कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई ढील नहीं दी जाएगी।

read also: Pakistan HIV Outbreak: अस्पताल में सिरिंज दोबारा इस्तेमाल करने से 331 बच्चे संक्रमित, 8 साल के मासूम की मौत

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ओडिशा से MP जा…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…