CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
cg-top-10-news summer-trains

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. 15 अप्रैल से हीट वेव का अलर्ट, तेजी से बढ़ेगा तापमान

रायपुर में पारा 41°C तक पहुंच गया है। बिलासपुर और दुर्ग में तापमान 42°C के पार जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में तापमान 4°C तक बढ़ सकता है।

2. 11 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को राहत

छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों से होकर 11 समर स्पेशल ट्रेनें 87 फेरों में चलेंगी। इससे महाराष्ट्र, बिहार और दक्षिण भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

3. छात्र को पीटने पर टीचर गिरफ्तार

एक शिक्षक ने छात्र को बुक नहीं निकालने पर 4 थप्पड़ मार दिए, जिससे उसके दोनों कान डैमेज हो गए। घटना के बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

4. दुर्ग में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी झुलसे

दुर्ग-भिलाई में बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गृहमंत्री का पुतला जलाते समय आग की चपेट में आकर कुछ पुलिसकर्मी झुलस गए।

5. शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

रायगढ़ में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को सरगुजा से गिरफ्तार किया।

6. ट्रेन के एसी कोच में शराब परोसता अटेंडेंट पकड़ा गया

दुर्ग-भिलाई में हमसफर एक्सप्रेस के एसी कोच में अटेंडेंट यात्रियों को शराब परोस रहा था। RPF और आबकारी टीम ने कार्रवाई कर व्हिस्की, वोडका और बीयर बरामद की।

7. डैम में डूबा प्लांट कर्मचारी

रायगढ़ में दोस्तों के साथ नहाने गए एक प्लांट कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद शव बरामद किया गया।

8. रायपुर में 1070 किलो पनीर नष्ट

रायपुर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1070 किलो पनीर नष्ट किया। फैक्ट्रियों में गंदगी और मिलावटी सामग्री मिलने पर सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।

9. बच्ची से रेप के आरोपी का जुलूस

छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का जुलूस निकाला गया। आरोपी ने मासूम को बोरे में भरकर फेंक दिया था। घटना के विरोध में प्रदर्शन भी हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी झुलस गया।

10. कृषि अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंबिकापुर (सरगुजा) में ACB ने कृषि विस्तार अधिकारी को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ने बीज कंपनी के मैनेजर से 3 लाख रुपए की मांग की थी।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी