Trump warns Iran: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, ट्रंप बोले- ‘एक रात में सब खत्म कर सकते हैं’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/trump-iran-statement-conflict-israel-role/

Trump warns Iran: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर मंगलवार रात 8 बजे तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुलता, तो अमेरिका ईरान पर कड़ा कदम उठाएगा। इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान ने युद्ध समाप्ति को लेकर अमेरिका के प्रस्ताव पर 10-बिंदुओं वाली प्रतिक्रिया भेजी है।

Trump warns Iran: F-15 पायलट का साहसिक रेस्क्यू

सोमवार को अपने बयान में ट्रंप ने अमेरिकी F-15 पायलट के रेस्क्यू का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में 21 विमानों और 200 कर्मियों ने हिस्सा लिया। घायल पायलट को दुश्मन क्षेत्र से सुरक्षित निकालने में 48 घंटे लगे, और ऑपरेशन में किसी अमेरिकी सैनिक को चोट नहीं आई। ट्रंप ने कहा कि किसी अन्य देश की सेना इतनी चुनौतीपूर्ण स्थिति में रेस्क्यू नहीं कर सकती।

Trump warns Iran: ट्रंप की ईरान को चेतावनी

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मंगलवार ईरान के लिए निर्णायक दिन हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बेहद मजबूत कार्रवाई कर सकता है और देश को परमाणु हथियार रखने से रोकने का पूरा इरादा रखता है। ट्रंप ने कहा कि वर्तमान ईरानी शासन पहले से अधिक सख्त और स्मार्ट है, लेकिन अमेरिका पूरी तरह नियंत्रण में है।

Trump warns Iran: ईरान का जवाब और मांगें

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान ने युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के अपने शर्तों के साथ अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब भेजा है। ईरान ने अस्थायी सीजफायर को अस्वीकार किया और कहा कि वह सिर्फ अस्थायी समाधान नहीं चाहता। उसकी शर्तों में क्षेत्रीय संघर्ष का अंत, प्रतिबंधों में राहत, पुनर्निर्माण सहायता और होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित मार्ग शामिल हैं।

Trump warns Iran: ट्रंप का अंतिम संदेश

ट्रंप ने कहा कि ईरान के लोग मजबूत और सख्त हैं, लेकिन पिछले महीने की तुलना में उनकी ताकत कम हो गई है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिका अभी ईरान को छोड़ सकता है, लेकिन वह इसे पूरी तरह समाप्त करना चाहते हैं। तेल संसाधनों पर नियंत्रण का जिक्र करते हुए ट्रंप ने यह साफ किया कि अगर विकल्प होता तो अमेरिका इसे हासिल कर लेता।

read also: Mojtaba Khamenei का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद भी ईरान की सैन्य शक्ति और हौसला अडिग

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी