,

Dhurandhar 2 ने 18 दिन में ₹1000 करोड़ का नेट कलेक्शन, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉलीवुड में इतिहास रच दिया है। 18 दिनों के भीतर यह भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इस सीक्वल ने दिसंबर में रिलीज हुई पहली फिल्म के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए कई बड़ी फिल्मों के आंकड़े भी पार कर दिए हैं।

Dhurandhar 2 सोशल मीडिया पर मची धूम

फिल्म की सफलता केवल बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रही। सोशल मीडिया पर भी यह फिल्म छा गई है। फैंस फिल्म से जुड़े मीम्स, थ्योरी और विश्लेषण शेयर कर रहे हैं। कई सितारों ने भी फिल्म की तारीफ की।

Dhurandhar 2: जाकिर खान ने बॉलीवुड पर किया मजेदार तंज

हाल ही में एक अवॉर्ड शो में स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म की तारीफ करते हुए बॉलीवुड को तंज कसा। जाकिर ने कहा, “कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही कहानी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में बोल दें मेरी पसंदीदा फिल्म, मगर सच तो यह है कि धुरंधर से सबकी जली तो है।”

उन्होंने फिल्म के प्रसिद्ध ल्यारी वाले सीन पर भी चुटकी ली और कहा, “बॉम फिल्म में फूटे ल्यारी में, पर धुआं उड़ाया है बांद्रा से जुहू में।”

Dhurandhar 2 दमदार कास्ट और साउथ सितारों की तारीफ

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन समेत कई कलाकार हैं। साउथ के सितारों जैसे महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और एसएस राजामौली ने भी फिल्म की खूब तारीफ की। बाद में आलिया भट्ट, करण जौहर, अनुपम खेर और विक्की कौशल ने भी फिल्म और कलाकारों की प्रशंसा की।

Dhurandhar 2 जाकिर खान ने लिया था ब्रेक

जाकिर खान ने जनवरी में अपने लाइव टूर के दौरान लंबे ब्रेक की घोषणा की थी। हाल ही में स्पोकन फेस्ट में उन्होंने इसका कारण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से उनके पास बहुत सारा लिखने का काम था जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया था।

Dhurandhar 2 ब्रेक की असली वजह और सेहत पर सफाई

जाकिर ने साफ किया कि उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि वह अपने राइटिंग प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। उन्होंने कहा, “इंटरनेट पर जो कुछ भी पढ़ा, वह गलत है। ये सभी बातें बकवास हैं।”

read also: Pakistan threat India: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दोबारा भारत को दी चेतावनी, कोलकाता तक हमला करने की धमकी

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,