गांवों की तस्वीर बदलने में को-ऑपरेटिव्स का बड़ा योगदान है : पीएम मोदी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Co-operatives have a big contribution in changing the picture of villages.

दिल्ली: ग्रामीण भारत महोत्सव का किया उद्घाटन

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साल 2025 की शुरुआत में ग्रामीण भारत महोत्सव का भव्य आयोजन देश की विकास यात्रा को दर्शाता है। इस आयोजन के लिए नाबार्ड और बाकी सहयोगियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज गांव के लाखों घरों को पीने का साफ पानी मिल रहा है। लोगों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। डिजिटल तकनीक की मदद से बेहतरीन डॉक्टर और अस्पताल भी गांवों से जुड़ रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आर्थिक नीतियां गांव के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जाएं। बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने ये काम किया है। दो तीन दिन पहले ही कैबिनेट ने पीएम फसल योजना को एक साल और बढ़ाने को मंजूरी दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए देश के किसानों को 3 लाख करोड़ रु. की आर्थिक मदद दी जा रही है। बीते 10 वर्षों में कृषि कर्ज साढ़े तीन गुना तक बढ़ गए हैं। अब पशुपालकों और मछली पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा रहे हैं। गांव में स्वामित्व योजना जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं जिनके जरिए गांव के लोगों को संपत्ति के दस्तावेज दिए जा रहे हैं। गांव के युवाओं को मुद्रा योजना, स्टार्टएप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए मदद की जा रही है। किसानों को फसलों का सही दाम मिले, इसके लिए वर्ष 2021 में अलग मंत्रालय का गठन किया गया।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. भोपाल के मानस भवन क्षेत्र

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 2 मई 2026, शनिवार से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की