,

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Illegal gas cylinder

Report by: Rishabh Kumar

Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार गठित धावा दल ने अवैध रूप से गैस सिलेंडर के भंडारण और वितरण के खिलाफ कार्रवाई की। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रजौली और रजौली थाना पुलिस के संयुक्त दल ने ग्राम मुरहेना बाजार में छापेमारी की।

Illegal gas cylinder: पहली दुकान से बरामद हुए 07 भरे और 40 खाली सिलेंडर

मुरहेना बाजार मेन रोड के पूर्व दिशा स्थित एक निजी मकान से 07 घरेलू 14.2 किलो के भरे बी.पी.सी.एल. सिलेंडर और 40 घरेलू 14.2 किलो के खाली एच.पी.सी.एल. सिलेंडर बरामद किए गए। मौके पर मौजूद विजय कुमार, पिता-राजेन्द्र साव, निवासी-मुरहेना, ने खुद को दुकान का संचालक बताया।

Illegal gas cylinder: दूसरी दुकान पर शख्स भागने का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धावा दल ने मुरहेना बाजार मेन रोड के पश्चिम दिशा स्थित एक अन्य दुकान में भी छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ, पिता-मो० तबारक हुसैन, निवासी-मुरहेना बताया।

Illegal gas cylinder: बरामद पंजी और सिलेंडरों की पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं

दूसरी दुकान से 03 खाली एच.पी.सी.एल. सिलेंडर और एक पंजी बरामद हुई, जिसमें कई लाभुकों के नाम और पते अंकित थे। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

Illegal gas cylinder: दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

विजय कुमार और शकील आरजू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-07 सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने साफ किया कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

read also: Shelter home escape: कटिहार आश्रय गृह से दो बच्चियां फरार, पुलिस और अधिकारियों ने शुरू की तलाश

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट