CG: Top 10 News

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

1. ₹1800 और मोबाइल पासवर्ड के विवाद में दोस्त की हत्या

छत्तीसगढ़ में मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। ₹1800 और मोबाइल पासवर्ड को लेकर हुए झगड़े में एक युवक का पहले कपड़े से गला घोंटा गया, और सांस चलती देख दूसरे आरोपी ने ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

2. दो मौसम सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

राज्य में दो सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण 4 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। बस्तर में इसका असर ज्यादा रहेगा, जबकि राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

CG : 3. अंबिकापुर–दिल्ली हवाई सेवा आज से शुरू

अंबिकापुर से दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। एलायंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।

4. जगदलपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन

जगदलपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत एथलेटिक्स मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इसमें 27 राज्यों के 443 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और आयोजन के बाद खिलाड़ियों को पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

5. रायगढ़ में कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी को उम्रकैद

रायगढ़ में उधार के पैसे मांगने पर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने ड्राइवर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। कोर्ट ने आरोपी और उसके सहयोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

6. युवा विधायकों का सम्मेलन आज से

छत्तीसगढ़ में एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 63 युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। इसमें संसदीय परंपराओं और ‘विजन 2047’ पर चर्चा होगी।

CG : 7. रायपुर नगर निगम का 1600 करोड़ का बजट आज

रायपुर नगर निगम आज अपना बजट पेश करेगा। करीब 1600 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट पर सामान्य सभा में चर्चा होगी।

8. सुकमा में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया। मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

9. बस्तर में नक्सलियों का खौफनाक इतिहास

बस्तर में नक्सलियों ने मुखबिरी के नाम पर करीब 1700 हत्याएं कीं। जनअदालत लगाकर लोगों को सजा देने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में लंबे समय तक दहशत बनी रही।

CG : 10. भूखे नक्सलियों को जवानों ने खिलाया खाना

कांकेर में एक अलग तस्वीर सामने आई, जहां दो दिन से भूखे नक्सलियों को पुलिस जवानों ने पहले खाना खिलाया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।

read also: Reet Padda controversy: रीत पड्डा ने उठाए ‘धुरंधर 2’ पर सवाल, बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, छोड़ना पड़ा सोशल मीडिया

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा