Trump halts Iran strikes: ट्रंप ने 10 दिन के लिए रोके ईरान पर हमले, कहा- 6 अप्रैल तक नहीं होगी ऊर्जा ठिकानों पर कोई कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/trump-iran-statement-conflict-israel-role/

Trump halts Iran strikes: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर संभावित हमलों को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि 6 अप्रैल 2026 तक, यानी करीब 10 दिनों के लिए इन ठिकानों पर कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी। ट्रंप के मुताबिक यह फैसला तेहरान के अनुरोध पर लिया गया है।

Trump halts Iran strikes: ट्रुथ सोशल पर दी जानकारी

Trump halts Iran strikes

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरानी सरकार के आग्रह के बाद ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाने की योजना को अस्थायी रूप से रोका गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है, भले ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसके विपरीत तस्वीर पेश कर रही हों।

Trump halts Iran strikes: पहले भी दे चुके हैं अल्टीमेटम

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ऐसी डेडलाइन बढ़ाई हो। इससे पहले उन्होंने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को तेल टैंकरों के लिए खोलने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। चेतावनी दी गई थी कि ऐसा न होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। हालांकि, बाद में बातचीत का हवाला देते हुए इस कार्रवाई को पहले 5 दिन के लिए टाल दिया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया है।

Trump halts Iran strikes: क्या यह संघर्ष विराम का संकेत है?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह फैसला किसी व्यापक युद्धविराम की दिशा में कदम है या सिर्फ अस्थायी राहत है। हालांकि, इस कदम से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत के लिए समय जरूर मिल सकता है।

Trump halts Iran strikes: मध्यस्थता और बातचीत के संकेत

ट्रंप के मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने हाल ही में बताया था कि ईरान बातचीत के लिए तैयार दिख रहा है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान के माध्यम से तेहरान को 15 बिंदुओं का प्रस्ताव भेजा था।

Trump halts Iran strikes: तेल टैंकरों को लेकर दावा

इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका के 10 तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। उनके अनुसार, यह कदम इस बात का संकेत है कि तेहरान तनाव कम करने और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर है।

READ ALSO: Pak-Afg War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव, युद्धविराम खत्म, शुरू हुई गोलाबारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए