Iran- Israel War: 24वें दिन भी जारी जंग, ईरान ने अमेरिका और इजरायल को दी चेतावनी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने का बढ़ा खतरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Iran- Israel War

Iran- Israel War: मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष का आज 24वां दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान, अमेरिका और Israel के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका अपनी धमकी पर अमल करता है, तो वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर सकता है और क्षेत्रीय ढांचे को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पहले Donald Trump ने ईरान को इसी समयसीमा में स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया था।

Iran- Israel War: ईरान का दावा- स्ट्रेट अभी बंद नहीं

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल बंद नहीं है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहाजों की आवाजाही इसलिए प्रभावित हो रही है क्योंकि बीमा कंपनियां युद्ध की स्थिति से चिंतित हैं। अराघची ने यह भी कहा कि ईरान किसी भी नई धमकी से डरने वाला नहीं है और मौजूदा तनाव के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया।

Iran- Israel War: ईरानी राष्ट्रपति का सख्त संदेश

ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने भी अमेरिका को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि उनका देश दबाव में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान को खत्म करने की बातें केवल निराशा दर्शाती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट उन देशों के लिए खुला है जो ईरान की संप्रभुता का सम्मान करते हैं, जबकि आक्रामकता का जवाब मजबूती से दिया जाएगा।

Iran- Israel War: इजरायल में हजारों घायल, स्थिति चिंताजनक

इजरायल में अब तक 4,697 लोग घायल हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लेबनान में ईरान और हिजबुल्लाह के साथ बढ़े संघर्ष के बाद से घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें से 124 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

read also: US Iran war funding: ईरान युद्ध पर अमेरिका सख्त, फंड की कमी नहीं, 200 अरब डॉलर अतिरिक्त बजट की तैयारी

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें एक नजर में

CG Top 10 : 1 छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज CG