gariaband-phooljhar : गरियाबंद के फूलझर गांव में पानी की किल्लत, 67 लाख की टंकी बंद, ग्रामीण 2 किमी दूर से ला रहे पानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
gariaband-phooljhar-water-crisis

gariaband-phooljhar नल-जल योजना फेल, हैंडपंप सूखे, 400 आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसी

gariaband-phooljhar छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्र के फूलझर गांव में भीषण पानी संकट देखने को मिल रहा है। यहां पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में नल-जल योजना के तहत करीब 67 लाख रुपये की लागत से बनाई गई पानी टंकी महीनों से बंद पड़ी है। इसके कारण गांव में लगाए गए 1770 घरेलू नल कनेक्शन पूरी तरह से बेकार हो चुके हैं।

gariaband-phooljhar हैंडपंप भी दे रहे जवाब

गर्मी की शुरुआत के साथ ही हालात और बिगड़ गए हैं। गांव के हैंडपंपों से पानी की जगह अब हवा निकल रही है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

gariaband-phooljhar 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर

पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों को करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित जमाही गांव जाकर पानी लाना पड़ रहा है। सुबह तड़के ही लोग बर्तन लेकर पानी की तलाश में निकल जाते हैं।

gariaband-phooljhar जल संरक्षण दिवस पर भी संकट

22 मार्च, यानी विश्व जल दिवस के दिन भी गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते नजर आए, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से बेखबर दिख रहे हैं।


gariaband-phooljhar ग्रामीणों का दर्द

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। अब हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो गया है।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज