,

AB de Villiers RCB Prediction: आरसीबी के लिए IPL 2026 में फिर से खिताब जीतने का मौका, AB डिविलियर्स का बड़ा दावा

AB de Villiers RCB Prediction

AB de Villiers RCB Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत अब 28 मार्च से होने जा रही है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों के प्रमुख खिलाड़ी अपने-अपने टीम स्क्वाड के साथ जुड़ चुके हैं। इस सीजन की सबसे बड़ी निगाहें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर रहने वाली हैं। पिछले सीजन में RCB ने पंजाब किंग्स को फाइनल में सिर्फ 6 रनों से हराकर 18 साल बाद खिताब अपने नाम किया था।

AB de Villiers RCB Prediction: विराट कोहली अब अकेले नहीं

पूर्व आरसीबी खिलाड़ी AB डिविलियर्स ने जियो हॉटस्टार के शो में कहा कि विराट कोहली को पिछले सीजन में यह एहसास हो गया कि अब वह अकेले पूरी टीम का बोझ नहीं उठा रहे हैं। कोहली के आस-पास ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिनमें जीतने की भूख है। डिविलियर्स के अनुसार, पिछले सीजन की तुलना में इस बार RCB का स्क्वाड लगभग वही है, जो टीम के लिए एक बड़ी मजबूती है। कोहली लंबे ब्रेक के बाद भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

AB de Villiers RCB Prediction: लगातार जीत का भरोसा

डिविलियर्स ने कहा, “विराट अक्सर ड्रेसिंग रूम में कहते थे कि अगर हम एक बार जीत सकते हैं तो दो-तीन बार जीतने में भी सक्षम होंगे। मैं मानता हूं कि अब RCB उस स्थिति में है जहां से लगातार ट्रॉफी जीत सकती है।”

AB de Villiers RCB Prediction: आरसीबी का पहला मुकाबला

RCB अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। डिविलियर्स का मानना है कि इस सीजन RCB के पास खिताब दोबारा जीतने का शानदार मौका है।

read also: Hockey World Cup 2026: भारत की पुरुष और महिला टीमों के ग्रुप घोषित, पुरुष टीम पूल-डी में पाकिस्तान के साथ

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…