,

Morena गहने खरीदने के बहाने ज्वेलरी शॉप में सेंध: आगरा की ‘सास-बहू और बेटी’ गैंग गिरफ्तार, दुकानदार की सतर्कता से धरी गईं महिला चोर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने आई अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह की तीन सदस्यों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं आपस में सास, बहू और बेटी हैं, जो आगरा से आकर ग्वालियर-चंबल संभाग के शहरों में वारदातों को अंजाम देती थीं।

Morena नजर बचाकर झोली में छिपाए सोने के पेंडल

घटना कोतवाली थाना अंतर्गत दाऊजी मंदिर के पास स्थित ‘अश्क ज्वेलर्स’ की है। पुलिस के अनुसार, काजल नागर, सीमा नागर और मुन्नी नागर (निवासी आगरा) ग्राहक बनकर दुकान में घुसीं। उन्होंने दुकानदार से सोने के पेंडल दिखाने को कहा। जब दुकानदार ने करीब एक दर्जन डिजाइन उनके सामने रखे, तो महिलाओं ने नजर बचाकर चुपके से तीन पेंडल अपनी झोली में छिपा लिए। इसके बाद डिजाइन पसंद न आने का बहाना बनाकर वे दुकान से जाने लगीं।

Morena दुकानदार की गिनती ने बिगाड़ा खेल

महिलाओं के जाने से पहले दुकानदार ने जब पेंडल की गिनती की, तो तीन नग कम मिले। संदेह होने पर दुकानदार ने चतुराई दिखाते हुए महिलाओं को बातों में उलझाकर अंदर बैठा लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब महिलाओं की तलाशी ली, तो उनके पास से चोरी किए गए तीनों पेंडल बरामद हो गए।

Morena आगरा से ट्रेन पकड़कर आती थीं चोरी करने

कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि यह एक सक्रिय अंतर्राज्यीय गिरोह है। ये महिलाएं आगरा से ट्रेन के जरिए धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर जैसे शहरों में आती हैं। इनका मुख्य निशाना भीड़भाड़ वाली दुकानें और शादी समारोह (गार्डन) होते हैं, जहाँ ये चोरी कर वापस लौट जाती हैं। फिलहाल पुलिस इनके मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पुरानी वारदातों का पता लगाया जा सके।

Read this: Jamtara: 9 महीने की ‘नींद’ के बाद जागा खनन विभाग; 24 हजार CFT बालू जब्त, पर अब भी धधक रहे हैं अवैध घाट

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के

वनडे कप में Yuzvendra Chahal का जलवा, 7 मैचों में 15 विकेट; टीम इंडिया में वापसी की बढ़ी उम्मीद

Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा

Iran US Tensions : ट्रंप का नया संकेत, ईरान पर सैन्य हमलों के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति

by: vijay yadav Iran US Tensions : वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Bigg Boss: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX