,

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Moradabad Road Accident

Report by: Danveer Singheni

Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। Mundhapande थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Moradabad Road Accident: मानकारा मोड़ पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे के मानकारा मोड़ पर हुई। रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गईं और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Moradabad Road Accident: हादसे में चार की मौत, चालक गंभीर

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Moradabad Road Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले थे मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक Haldwani के निवासी बताए जा रहे हैं। वे दिल्ली की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Moradabad Road Accident: पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

read also: Chhatarpur Village Theft: शादी के जश्न के बीच नाहोदारा के 6-7 घरों में हुई लाखों की चोरी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास