,

Chhatarpur Village Theft: शादी के जश्न के बीच नाहोदारा के 6-7 घरों में हुई लाखों की चोरी

Chhatarpur Village Theft

Report by: Imran Khan

Chhatarpur Village Theft: छतरपुर जिले के में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। Rajnagar थाना क्षेत्र के ग्राम Nahodara में बीती रात चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बना लिया।

Chhatarpur Village Theft: शादी के माहौल का उठाया फायदा

गांव में एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और अधिकांश लोग जश्न में शामिल थे। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने सूने पड़े घरों को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया।

Chhatarpur Village Theft: कई घरों के ताले तोड़कर ले गए जेवर और नकदी

जानकारी के मुताबिक चोरों ने शीला यादव, मनिया अहिरवार सहित करीब 6 से 7 घरों के ताले तोड़ दिए। चोर घरों से सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Chhatarpur Village Theft: सुबह खुला वारदात का राज

सुबह जब घर के लोग वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Chhatarpur Village Theft: पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही Rajnagar थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

read also: LPG hoarding action MP: एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रदेशभर में कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त, 8 मामलों में एफआईआर दर्ज

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…