Community Toilet: करंजवार में 3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रही सुविधा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Community Toilet: Community toilet

Community Toilet: स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना शौचालय, लेकिन दरवाजों पर लगा ताला

प्रतापपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत करंजवार में Community Toilet बनने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 3.50 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण 5 जनवरी 2023 को शुरू हुआ था और 4 जून 2024 को पूरा हुआ।
शौचालय में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, लेकिन दोनों ही कक्षों में ताला लगा हुआ है, जिससे ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

read also: Palghar में भारी बवाल: पुलिस से डरकर भागे 3 युवक मालगाड़ी की चपेट में आए, मौके पर ही दर्दनाक मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

Community Toilet: पानी की व्यवस्था नहीं, खुले में शौच को मजबूर ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि छत पर पानी की टंकी लगाई गई है, लेकिन उसमें पानी सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसी कारण शौचालय आज तक उपयोग में नहीं आ पाया।
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य का पूरा भुगतान भी हो चुका है, इसके बावजूद लगभग पौने दो साल से यह शौचालय बंद पड़ा है और ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।