,

Munger के काली मंदिर में चोरी करते नाबालिग पकड़ा, चोरी का सामान खरीदने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Munger

Report by: MD. Athar Khan

Munger: मुंगेर शहर के गुलजार पोखर स्थित काली मंदिर में चांदी का मुकुट चोरी करते हुए एक नाबालिग को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी नाबालिग को मुकुट सहित थाना ले गए और उससे पूछताछ शुरू की।

Munger: पूछताछ में सामने आई पुरानी चोरी

Munger

पुलिस पूछताछ के दौरान नाबालिग ने खुलासा किया कि करीब 10 दिन पहले भी उसने मंदिर से लगभग 100 ग्राम चांदी का पान का पत्ता चोरी किया था। उसने यह सामान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक सिल्हा स्थित एक जेवरात दुकान में करीब 2500 रुपये में बेच दिया था।

Munger: पुलिस ने छापेमारी कर पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

नाबालिग के खुलासे के बाद पुलिस ने मनियारचक सिल्हा में छापेमारी कर जेवरात दुकानदार सच्चिदानंद और उसके पुत्र सौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया चांदी का पान का पत्ता भी बरामद कर लिया।

Munger: प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों को भेजा गया जेल

सीडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि इस मामले में काली मंदिर के अध्यक्ष विक्रम सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read also: Rohtas: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ करोड़ों की ठगी करने वाला नेटवर्किंग कंपनी का मुख्य आरोपी

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और