,

Chirmiri Road Issue: चिरमिरी की सड़कों को लेकर सियासत तेज

Chirmiri Road Issue: Politics intensifies over Chirmiri roads

Chirmiri Road Issue: एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर और नगर पालिक निगम चिरमिरी की खराब सड़कों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सड़क निर्माण को लेकर अनावश्यक राजनीति की जा रही है।


Chirmiri Road Issue: मंत्री का बयान – टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी की सड़कों के निर्माण का टेंडर पूरा हो चुका है और वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो-चार दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की गई हैं और काम प्रॉपर तरीके से आगे बढ़ रहा है। जनता को जल्द ही बेहतर सड़कों की सुविधा मिलेगी।


Chirmiri Road Issue: कांग्रेस पर हमला – “बिना मुद्दे आंदोलन की कोशिश”

मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का “अब तो अकल ही गायब हो गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जब भी नकल करती है तो बिना अकल के करती है और केवल आंदोलन का बहाना तलाशती रहती है।

READ ALSO: Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

उनका कहना है कि जब सभी कार्य विधिवत और पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं, तब विपक्ष द्वारा अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। Chirmiri Road Issue को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच अब लोगों की नजर इस बात पर है कि निर्माण कार्य कितनी जल्दी शुरू होता है और शहर को राहत कब मिलती है।

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…